चकला बेलन

बड़ी पुरानी बात है एक बार 2 दोस्त राम और श्याम किसी काम से शहर से अपने गाँव की ओर जा रहे थे। गर्मी बड़ी ज़ोरो की थी ,चलते चलते दोनों थक गए थे ,प्यास भी बड़ी ज़ोरो की लग रही थी। तभी उनकी नज़र सामने एक कुँए पर पड़ती है। वहाँ कुछ महिलाएं पानी भर रही होती है। राम, "श्याम " से कहता है - अरे वो देख कुआँ ,वहां पर कुछ औरतें पानी भी भर रही है चलो वही चलते है ,पानी पी कर फिर गाँव की तरफ बढ़ेंगे। श्याम कहता है - ठीक है दोस्त चलो चलते है। फिर हमें शाम तक गाँव भी पहुँचना है। तभी राम कुछ सोचते है एकदम से कहता है - अरे यार एक बात सोच रहा था ,कुछ चल रहा है मन में। श्याम तपाक से बोलता है - अरे बोल बोल ,क्या बोलना चाहता है ? राम कहता है - "अरे मैंने एक बात गौर की देख ,उन महिलाओँ में से कुछ महिलाएं सजी संवरी हुई है। कपडे भी नए लग रहे है। वही कुछ औरते थोड़े पुराने जैसे कपड़ो में है ,बाल भी ठीक से नहीं बने है। लग तो सब सहेलियाँ रही है ,पर कितना अंतर है सबके पहनावे और रहने के तरीके में। मेरा तो मानना है सबको साफ़ सुथरे ठीक से रहना चाहिए। कम...